प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

प्रैग्नेंसी में खाली पेट पीएं गर्म पानी, मिलेंगे कई फायदे

सुबह गर्म पानी पीने के फायदे : पानी हमारे जीवन में अहम रोल निभाता है। बिना के पानी व्यक्ति अच्छी सेहत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पानी पीने से सेहत से जुड़ी कई प्रॉबल्म दूर रहती है और व्यक्ति ताउम्र स्वस्थ रहता हैं। इसके अलावा दिन में पर्याप्त पानी पीने से चेहरे नैचुरली ग्लो बना रहता है और पिंपल्स जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से महिलाओं का शरीर हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रहता है, साथ ही इससे शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। अक्सर प्रैग्नेंट महिला को प्रतिदिन खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती हैं। वहीं प्रैग्नेंट महिला के लिए रोजाना गर्म पानी का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता हैं। इससे शिशु का स्वास्थ्य भी ठीक रहता हैं। आइए आज हम आपको प्रैग्नेंसी के दौरान गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में बताते है, जिन्हें जानकर आप भी गर्म पानी पीने लगेगी।

1.पाचन तंत्र साफ
गर्भावस्था में एक गिलास गर्म पानी से दिन की शुरुआत करें। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और सारे टॉक्सिन शरीर से यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते है। इसके अलावा गर्म पानी पाचन तंत्र में जमा फैट और तेल को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

2. ब्लड सर्कुलेशन
प्रैग्नेंसी में गर्म पानी शरीर में वैसोडाइलेटर का काम करता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन सही होने से शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचती हैं, जिससे मां और शिशु दोनों की मसल्स मजबूत रहती है।

3. एनर्जी बढ़ाएं
गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोन के स्तर में बहुत सारे बदलाव आते है, जिस वजह से थकान और कमजोरी रहना स्वाभाविक है। गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और रक्त संचार बढ़ जाता है। शरीर अच्छे से काम करता है और दिन भर ऊर्जावान बना रहता है।

4. कब्ज से बचाव
प्रैग्नेसी में अधिकतर महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती हैं। रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज दूर होती है। दरअसल, खाली पेट एगर्म पानी पीने से पाचन तंत्र और आंते साफ रहती हैं और कब्ज की शिकायत कम होती है।



solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info